22 मई 2024 - 07:43
आयतुल्लाह ख़ामेनेई ने शहीद रईसी और अब्दुल्लाहियान की नमाज़े जनाज़ा पढ़ाई + वीडियो

तेहरान के लोग समारोह की आधिकारिक शुरुआत से घंटों पहले ही समारोह स्थल की ओर निकल पड़े थे। तेहरान विश्वविद्यालय में पैर रखने की भी जगह नहीं। विश्वविद्यालय में अत्यधिक भीड़ है और तेहरान विश्वविद्यालय की ओर आने वाली सभी सड़कों पर चारों ओर लोगों का समंदर है।

ईरान की इस्लामी क्रांति के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई ने हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद होने वाले देश के राष्ट्रपति शहीद इब्राहीम रईसी, विदेश मंत्री अमीर अब्दुल्लाहियान, तबरेज़ के इमामे जुमा आले हाशिम , पूर्वी आज़रबैजान के गवर्नर मालिक रहमती, राष्ट्रपति के सुरक्षा प्रमुख सय्यद मेहदी, पायलट सय्यद ताहिर और मोहसिन, को पायलट और तकनिकी सहायक दरियानोश के जनाज़ों पर तेहरान यूनिवर्सिटी में आयोजित अंतिम विदाई समारोह में नमाज़े जनाज़ा अदा की।